आधार कार्ड के फायदे
आधार नंबर एक विशेष पहचान नंबर है जो देश के हर कोने में, हर व्यक्ति के लिए माना जाने वाला एक पहचान प्रमाण है। आधार कार्ड के कई फायदे हैं जिनका लाभ भारत में रहने वाले लोग ले सकते हैं अगर वो आधार कार्ड बनवाने, रजिस्टर करने का फ़ैसला करते हैं तो। हालांकि, आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी नहीं है, फिर भी लोगो को आधार कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए क्योँकि हर कोई इस कार्ड की अहमियत महसूस करता है। ज़्यादातर बैंक की योजनाओं और इनकम टैक्स (आय कर) से जुड़े फॉर्म्स में आधार कार्ड की जानकारी देना ज़रूरी होता है। आइए, भारत में आधार कार्ड से होने वाले फायदों को देखें:
गैस कनेक्शन
लोगों को नया गैस कनेक्शन लेने के लिए अपना आधार देना होगा। अगर वे अपने मौजूदा गैस कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें पहले डीबीटीएल (DBTL) योजना के तहत सीधे अपने बैंक खाते में सब्सिडी पाने के लिए KYC फॉर्म भरना होगा और आधार को अपने बैंक अकॉउंट से जोड़ना होगा।
आइडेंटिटी कार्ड / पहचान पत्र
आधार सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय पहचान पत्रों में से एक बन गया है। इसमें सिर्फ कार्ड होल्डर की फोटो ही नहीं बल्कि बायोमेट्रिक जानकारी जैसे की फिंगरप्रिंट्स, आईरिस इमेज (उँगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों की पहचान) भी होती हैं। आधार कार्ड में QR कोड भी होता है जिसे स्कैन करके हम कार्ड में मौजूद जानकारी सही है या नहीं ये देख सकते हैं। यह आधार को और भी ज़्यादा ज़रूरी पहचान प्रमाण बना देता है ।
निवास का प्रमाण
आधार कार्ड में कार्ड धारक का आवासीय पता होता है। इस प्रकार लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं में पता प्रमाण के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपकी वित्तीय / फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए होम लोन, पर्सनल लोनइत्यादि के लिए आवेदन करते समय आधार को पते का पुख़्ता प्रमाण भी माना जाता है।
सरकारी सब्सिडी
सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के तहत सब्सिडी का फ़ायदा लेने के लिए आधार के साथ अपने बैंक खातों को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। पहल, अटल पेंशन योजना, केरोसिन सब्सिडी, स्कूल सब्सिडी, फ़ूड सब्सिडी जैसी और योजनाओं के तहत सीधे बैंक खाते में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, लोगों को आधार के बारे में बताना अनिवार्य है।
बैंक खाते
इन दिनों बैंक में अकॉउंट खोलने के लिए आधार पहली ज़रूरत बन गया है। ज़्यादातर बैंकों में आवेदक का बैंक अकॉउंट खोलने के लिए केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड की ज़रूरत होती है। जन धन खातों में भी आवेदक के आधार की ही ज़रूरत होती है। आप अपने आधार का उपयोग करके Paisabazaar.com पर सेविंग्स अकॉउंट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इनकम टैक्स (आय कर)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स देने वालों के लिए आधार को पैन से जोड़ना ज़रूरी कर दिया है । इनकम टैक्स भरने और रिटर्न फाइल करने के दौरान अब आधार पूरी तरह से ज़रूरी होगा नहीं तो टैक्स देने वालों के ITR आवेदन पर कार्यवाही शुरू नहीं होगी।
म्यूचुअल फंड
आधार कार्ड का इस्तेमाल करके, आप सेबी (SEBI) द्वारा ज़रूरी म्यूचुअल फंड निवेश के लिए ई-केवाईसी(e-KYC) भी पूरा कर सकते हैं । पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है और अगर आपके पास आधार कार्ड है तो ज़रूरी कागज़ आपको खुद जमा कराने होंगे।
नोट : म्यूचुअल फंड अकॉउंट के लिए कुल ई-केवाईसी(e-KYC) की मौजूदा सीमा 50,000 रुपये प्रति फंड प्रति वर्ष है। इस सीमा से ज्यादा करने के लिए, व्यक्तिगत तौर पर निवेशक को बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन को पूरा करने की ज़रूरत है।

0 comments:
Post a Comment