आधार सुधार फॉर्म किसी भी व्यक्ति के मौजूदा आधार में किसी भी जानकारी को बदलने के लिए भरा जाता है। कोई भी व्यक्ति इस फॉर्म का उपयोग तब ही कर सकता है अगर वो आधार कार्ड की जानकारी ऑनलाइन ना बदल पाएं या वो अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर का प्रयोग नहीं कर रहा हो। आधार सुधार फॉर्म के महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:
- 🌑 ये फॉर्म उन जानकारियों के बारे में बात करता है जिन्हें बदलना हैं और साथ ही इसमें वो जानकारी भी होती है जो बदलने वाली जानकारी की जगह ले. जैसे पुराना पता बदलकर नया पता अपडेट करना.
- 🌑 आवेदक को ये अधिकार है कि वो किसी भी भाषा में ये फॉर्म भरे. हिंदी अंग्रेज़ी या किसी अन्य भाषा में.
- 🌑 आवेदक को उन दस्तावेजों की जानकारी भी देनी होगी जो वो जमा कर रहा है.
- 🌑 फॉर्म पर हस्ताक्षर करना है और साथ ही उन दस्तावेजों पर भी जिन्हें फॉर्म के साथ जमा किया जा रहा है. इसके बाद इसे फॉर्म पर दिए गए पते में भेज दें.
आधार सुधार फॉर्म (Aadhar Correction Form) में मांगी गई जानकारी
- 🌑 नाम
- 🌑 लिंग
- 🌑 DD MM YYYY के फ़ॉरमेट में जन्मतिथि
- 🌑 घर का पता
- 🌑 आवेदक की ईमेल आईडी
- 🌑 आधार नंबर
- 🌑 माता – पिता का नाम
- 🌑 मोबाइल नंबर
- 🌑 ईमेल आईडी
- 🌑 पहचान पत्र, जन्मतिथि और पते को बदलने के लिए आपको दस्तावेज देने होंगें
- 🌑 आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
आवेदक आधार कार्ड फॉर्म ऑनलाइन यहाँ से डाउनलोड कर सकता है. https://uidai.gov.in/images/aadhaar_enrolment_correction_form_version_2.1.pdf
आधार कार्ड फॉर्म (Aadhar Form) भरने के लिए निर्देश
आधार कार्ड के लिए आवेदन या उसमें सुधार करने के लिए भरा जाने वाला फॉर्म बहुत आसान है। आवेदक को फॉर्म भरते समय कुछ महत्वपूर्ण बिंदु ध्यान रखने होंगें:
- 🌑 फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी कैपिटल लैटर (CAPITAL) में होनी चाहिए.
- 🌑 अगर फोर जन्मतिथि को बदलने के लिए फॉर्म भरा जा रहा है तो बहुत ध्यान से फॉर्म भरें क्योंकि जन्मतिथि केवल एक ही बार बदली जा सकती है.
- 🌑 आधार के लिए आवेदन करते समय आवेदक को अपना मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है.
- 🌑 फॉर्म के साथ दिए गए दस्तावेज वही होने चाहिए जो फॉर्म में लिखे गए हैं.
- 🌑 जानकारी बदलने के लिए फॉर्म भरते समय, बदलने वाली नई जानकारी ही भरें पुरानी जानकारी बदलने की आवश्यकता नहीं है.
अगर फॉर्म को सही से भर दस्तावेजों के साथ जमा करने के बाद यूआईडीएआई (UIDAI) भरी गई जानकारी और दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करेगी और उसके बाद जिस जानकारी को बदलने/अपडेट के लिए आवेदन किया गया है वो बदल जाएगी.

0 comments:
Post a Comment