निवास प्रमाण पत्र क्या है? (What is Domicile Certificate) ! (BY MKHELPPOINT)

 

निवास प्रमाण पत्र क्या है?



निवास प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के स्थाई निवास, नाम, माता और पिता का नाम, तहसील, थाना और उसके अन्य कई तथ्यों को प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र होता है। आपको बता दें कि निवास प्रमाण पत्र को Domicile Certificate, Residential Certificate और अधिवास प्रमाणपत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह आपके निवास को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज है।


अगर आप एक छात्र या छात्रा है तो आपको स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए भी निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। निवास प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसकी जरूरत हमें हर जगह पर महसूस होती है। स्कूल कॉलेज में दाखिला लेने, स्कॉलरशिप प्राप्त करने, नौकरी में जॉइनिंग के लिए या किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने, हर जगह निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसलिए सभी व्यक्ति को यह प्रमाण पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए।

निवास प्रमाण पत्र को कई नाम दिए गए हैं इसलिए आपको कंफ्यूज (Confuse) होने की जरूरत नहीं है। अगर आपसे कोई अधिवास प्रमाणपत्र या मूल निवास प्रमाण पत्र या डोमिसाइल सर्टिफिकेट के बारे में पूछता है, तो वह आपसे निवास प्रमाण पत्र के बारे में ही पूछ रहा है। आज हम इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करते हैं? इस बारे में सीखेंगे। अगर आप किसी दूसरे राज्य से हैं तू भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट या ई-सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद की पूरी प्रक्रिया यही दोहराई जाएगी।


निवास प्रमाण पत्र कौन जारी करता है? (Who issues Domicile Certificate)

निवास प्रमाण पत्र या डोमिसाइल सर्टिफिकेट राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति निवास प्रमाण पत्र के लिए अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट या ई-सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। पहले निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी क्योंकि इसकी प्रक्रिया ऑफलाइन था।



संबंधित कार्यालय में जाकर लोगों को लंबी लाइनों के कतारों में लगना पड़ता था और अपना अधिक समय भी देना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसकी प्रक्रिया को ओर आसान बनाने हेतु इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप अपने घर से ही निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Share on Google Plus

About MK TECHNICAL POINT

0 comments:

Post a Comment