आधार कार्ड का स्‍टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं आप ! {BY MKHELPPOINT}

 आधार कार्ड का स्‍टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं आप


क्या आपने आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है और अब तक आपको आधार नंबर नहीं मिला है? एनरोलमेंट सेंटर पर आधार कार्ड के आवेदन के बाद इसके बनने में 90 दिन का वक्त लगता है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट पर 'अक्सर पूछे जाने वाले सवालों' (एफएक्‍यू) में यह जानकारी दी गई है. आधार कार्ड बनवाने का आवेदन करने वाला व्यक्ति यूआईडीएआई की वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकता है. ऐसा करने के लिए उसके पास एकनॉलेजमेंट स्लिप होनी चाहिए. यह स्लिप एनरोलमेंट के वक्त मिलती है. याद रहे कि अगर आपने आधार कार्ड के आवेदन के समय अपना मोबाइल नंबर दिया है तो यूआईडीएआई आधार जनरेट हो जाने पर आपको एसएमएस भेजेगा. आधार का स्टेटस चेक करना बिल्कुल आसान है. इसके लिए आपको कुछ चीजें करनी होंगी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

यूआईडीएआई की वेबसाइट पर कैसे चेक करें स्टेटस


STEP 1 : www.uidai.gov.in पर जाएं.
STEP 2 : वेबसाइट में 'माई आधार' टैब के अंदर 'चेक आधार स्टेटस' पर क्लिक करें.
 



STEP 3 : आपको अपना एनरोलमेंट आईडी डालना होगा. यह आईडी 14 अंकों की होती है.
STEP 4 : कैप्चा कोड दर्ज करें और 'चेक स्टेटस' पर क्लिक करें.




STEP 5 : आधार जेनरेट हो गया है तो आप इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. अगर फोन नंबर आधार डेटा के साथ रजिस्टर है तो इसे अपने मोबाइल पर भी डाउनलोड कर सकते हैं.

यूआईडीएआई हेल्पलाइन से कैसे चेक करें स्टेटस
वेबसाइट के अलावा अपने आधार को चेक करने का एक और तरीका है. एनरोलमेंट के बाद आप यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल कर सकते हैं. इस पर मिलने वाले निर्देशों का पालन करते रहें. अपनी एनरोलमेंट आईडी को तैयार रखें. कारण है कि आपको तमाम सवालों के जवाबा देने के लिए इसकी जरूर ..




STEP 3 : वेबसाइट आपको नए पेज पर ले जाएगी. यहां आपको 'एनरोलमेंट नंबर (EID)' का विकल्प चुनना है.
STEP 4 : विवरण दर्ज करें. नाम जैसा कि आधार एनरोलमेंट फॉर्म में दर्ज है. ईमेल या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड जैसा कि वेबसाइट में है.
STEP 5 : 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा.



STEP 6 : ओटीपी दर्ज करें और 'वेरिफाई' पर क्लिक करें. 
STEP 7 : वेरिफिकेशन हो जाने पर आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एनरोलमेंट नंबर भेजा जाएगा. फोन पर एनरोलमेंट नंबर मिलने पर आधार स्टेटस को चेक करने के लिए ऊपर बताई गई प्रक्रिया को अपनाएं.
Share on Google Plus

About MK TECHNICAL POINT

0 comments:

Post a Comment