आधार से संबंधित सवाल ? (BY MKHELPPOINT)

 आधार से संबंधित सवाल   ?



प्रश्न.    आधार नंबर बैंक खातों से कैसे लिंक करें ? 

उत्तर:  सरकार ने बैंक खातों के साथ आधार को जोड़ना ज़रूरी कर दिया है। बैंको ने बहुत सारे तरीके दिए हैं जिनकी मदद से अकॉउंट होल्डर्स अपना अकॉउंट बैंक से लिंक कर सकते हैं । बैंक अकॉउंट से आधार को जोड़ने के कुछ तरीके नीचे बताए गए हैं – 

  • बैंक की मोबाइल ऐप से ,
  • इंटरनेट बैंकिंग से,
  • IVR से
  • एटीएम(ATM) जाकर या,
  • बैंक की शाखा में जाकर।

प्रश्न.    आधार नंबर को पैन से कैसे लिंक करें ?

उत्तर:  लोग अपने पैन को आधार से ऑनलाइन या SMS के माध्यम से जोड़ सकते हैं।

  • इन लिंक्स पर जाकर भी आधार को ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है –
  • https://incometaxindiaefiling.gov.in/e-Filing/Services/LinkAadhaarPrelogin.html.
  • आप SMS से भी अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं इस फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें UIDPAN <12 अंकों का आधार ><10 अंकों का पैनऔर इसे 567678 या  56161 पर भेजें

प्रश्न.    आधार को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें ?

उत्तर:  सरकार ने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है । इन तीन तरीकों से आप आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं:

  • स्टोर पर जाकर आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना
    • अपने मोबाइल ऑपरेटर के स्टोर पर जाएँ और अपना मोबाइल नंबर दें ।
    • ऑपरेटर आपके मोबाइल नंबर पर OTP भेजेगा  ।
    • यह OTP ऑपरेटर को बताएँ
    • बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अपना फिंगरप्रिंट दें ।
    • अगले 24 घंटों  में आपको आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
    • अपने लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘Y’ टाइप करके रिप्लाई के रूप में भेजें।
  • OTP से आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना
    • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए ।
    • अपना आधार नंबर बताते हुए सर्विस प्रोवाइडर को एक SMS भेजें
    • ऑपरेटर आपके नंबर की डेमोग्राफिक वेरिफिकेशन करता है
    • अब, यह इस नंबर के लिए UIDAI को OTP रिक्वेस्ट भेजता है
    • UIDAI मोबाइल नंबर पर OTP भेजता है
    • फिर उपभोक्ता इस OTP को ऑपरेटर को भेजता है
  • IVR से  मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ना
    • अपने ऑपरेटर के वेरिफिकेशन नंबर पर कॉल करें
    • निर्देशों का पालन करें और सही विकल्प चुनें
    • आधार नंबर डालें
    • दी गयी जानकारी की पुष्टि करें
    • आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक कर दिया जाएगा

प्रश्न.    राशन कार्ड से आधार नंबर कैसे लिंक करें ?

उत्तर: सरकार ने पीडीएस(PDS) को और भी बेहतर बनाने के लिए राशन कार्ड के साथ आधार को जोड़ना ज़रूरी कर दिया है। अपने आधार को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए इस तरीके को अपनाएं।

  • नज़दीकी PDS केंद्र /राशन की दूकान पर जाएँ
  • अपनी और अपने परिवार के लोगों के आधार की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी दें
  • अब राशन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी दें
  • अगर आपने अपने बैंक अकॉउंट को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपको बैंक अकॉउंट की जानकारी देनी होगी
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अपने फिंगरप्रिंट्स दें

प्रश्न.    आधार नंबर को EPF अकॉउंट से कैसे लिंक करें ?

उत्तर:  आधार के साथ अपने EPF अकॉउंट/UAN को जोड़ने से आप अपने EPF अकॉउंट को ऑनलाइन चला सकता हैं। इसे यहाँ बताया गया है कि कैसे करें:

  • EPF मेंबर पोर्टल पर रजिस्टर करें
  • अपने अकॉउंट में लॉगिन करें
  • KYC सेक्शन में जाकर आधार की जानकारी जोड़ें
  • अब फॉर्म जमा करें
  • आपकी रिक्वेस्ट पेंडिंग KYC में दिखाई देगी
  • एक बार EPFO से मंजूरी मिलने के बाद,रिक्वेस्ट स्वीकृत KYC में दिखाई देगी
  • UIDAI से सफलतापूर्वक वेरीफाई होने के बाद,आपके स्वीकृत आधार पर “वेरीफाइड” लिखा हुआ दिखाई देगा

प्रश्न.    आधार ऑथेंटिकेशन क्या होता है और इसके क्या फ़ायदे हैं?

उत्तर:  आधार ऑथेंटिकेशन, उस जानकारी की पहचान करने की या जानकारी सही है या गलत ये जानने की प्रक्रिया है जो CIDR ऑथोरिटीज़ के पास  वेरीफिकेशन के लिए  जमा की जाती हैं । आधार ऑथेंटिकेशन का फायदा यह है कि भविष्य में कभी भी जब आप आधार कार्ड की मदद से कोई काम करेंगें तो आपकी जानकारी सही होने के कारण उसमें किसी तरह की देरी नहीं होगी।

प्रश्न.    आधार नंबर को वेरीफाई करने के लिए मुझे क्या करना होगा ?

उत्तर:  सवाल का सही जवाब ये है कि आधार होल्डर UIDAI की वेबसाइट पर जाए। वहां, आधार वेरिफिकेशन (Aadhar Verification) पर क्लिक करें। उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डाले और नीचे दिए गए सिक्यूरिटी कोड को डाले। इसके बाद वेरीफाई (Verify) पर क्लिक करें।

प्रश्न.   मैं आधार नंबर को कहाँ से ऑथेंटिकेट करा सकता हूँ ?

उत्तर: आधार को ऑथेंटिकेट करने की रिक्वेस्ट अलग-अलग एजेंसियों द्वारा सर्विस डिलीवरी के समय की जा सकती है। इनमे से कुछ सेल्फ सर्विस किओस्कस हैं  जबकि कुछ ऑपरेटर द्वारा चलाई जातीं हैं  । इन ऑथेंटिकेशन पॉइंट्स के उदाहरण हैं  FPS दुकानें, बैंक टर्मिनल्स, NREGA सेन्टर्स आदि। इसे ऑनलाइन भी किया जा सकता है, आधार होल्डर UIDAI की वेबसाइट पर जाए। वहां, आधार वेरिफिकेशन (Aadhar Verification) पर क्लिक करें। उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डाले और नीचे दिए गए सिक्यूरिटी कोड को डाले। इसके बाद वेरीफाई (Verify) पर क्लिक करें।

प्रश्न.   क्या एक US नागरिक आधार के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर:  अगर अमेरिका का नागरिक भारत में पिछले 182 दिनों से लगातार रह रहा है या एक वर्ष में कुछ कुछ समय पर रह रहा है तो वह आधार के लिए आवेदन कर सकता है। पर वो कार्ड सिर्फ भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है और उसे भारत की नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

प्रश्न.   मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा आधार नंबर मेरे बैंक अकॉउंट से जुड़ा हुआ है या नहीं?

उत्तर:  UIDAI ने एक सुविधा दी है जिससे आप देख सकते हैं कि आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा हुआ है या नहीं। उपभोक्ता https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper पर जा सकते हैं और लिंक को चेक करने के लिए अपने आधार नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं।

प्रश्न.    मेरा मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड नहीं है, मैं आधार में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकता हूँ?

उत्तर: आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए, आपको एक आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी। एक बार रिक्वेस्ट जमा हो जाने के बाद, मोबाइल नंबर आधार से जोड़ा जाएगा।

प्रश्न.    मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी अपडेट की  रिक्वेस्ट पर कार्यवाही हुई है या नहीं?

उत्तर:  जब भी कोई व्यक्ति एक अपडेशन रिक्वेस्ट दर्ज करता है, तो उसे फॉर्म के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद URN मिल जाता है। वह उस URN की मदद से रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकता है।

प्रश्न.   आधार के साथ बैंक खाते को जोड़ना क्यों जरूरी है?

उत्तर:  भारत सरकार ने सभी लोगों के लिए 31 दिसंबर 2017 तक अपने बैंक अकॉउंट्स  को आधार से जोड़ना ज़रूरी कर दिया है। वो खाते जिन्हें इस आखिरी तारीख तक आधार से नहीं जोड़ा गया उनको तब तक के लिए बंद कर दिया जाएगा जब तक कि वो आधार से  लिंक ना हो जाएँ।

प्रश्न.    क्या आधार कार्ड के लिए एनरोल करने के लिए UIDAI द्वारा कोई शुल्क लिया जाता है?

उत्तर:  आधार एनरोलमेंट प्रक्रिया के लिए UIDAI द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इसके अलावा, ओरिजिनल और साथ ही डुप्लिकेट आधार कार्ड को मुफ़्त में बनाया जाता है।

प्रश्न.   क्या मैं आधार नंबर के बिना टैक्स रिटर्न ई–फाइल कर सकता हूँ?

उत्तर:  आधार के बिना इनकम टैक्स रिटर्न की ई-फाइलिंग मौजूदा कानून के मुताबिक संभव नहीं है। सरकार ने पैन और आधार को जोड़ना अनिवार्य बना दिया है। अगर पैन और आधार जुड़े हुए नहीं हैं, तो रिटर्न की ई-फाइलिंग आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

प्रश्न. मैं भारत में नहीं हूं और मेरे पास आधार कार्ड नहीं है। क्या मैं भारत के बाहर से आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूं?


उत्तर: विदेशी नागरिक केवल आधार नंबर के लिए तब ही आवेदन कर सकते हैं जब वे भारत में रहते हैं। वे विदेशी जो भारत में नहीं रहते हैं, आधार के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं क्योंकि किसी भी एक एनरोलमेंट सेंटर में जाकर आपको अपनी बायोमेट्रिक और एक भारतीय आवासीय पते की जानकारी देनी होती है.
Share on Google Plus

About MK TECHNICAL POINT

0 comments:

Post a Comment