निवास प्रमाण पत्र का महत्व (Importance of Domicile Certificate)
☆ स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए इस सर्टिफिकेट का होना जरूरी है।
☆ कोई भी डिग्री, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
☆ मूल निवास को प्रमाणित करने हेतु निवास प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।
☆ किसी भी नौकरी के जोइनिंग में निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
☆ सरकारी नौकरी या किसी सरकारी कॉलेज में एडमिशन हेतु रेजिडेंशियल कोटा (Residential Quota) का लाभ उठाने के लिए इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
☆ किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
अधिवास प्रमाण पत्र के फायदे (Benefits of Residential Certificate)
भारत के सभी नागरिकों के पास उनका निवास प्रमाण पत्र का होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि यह एक ऐसा प्रमाणपत्र है जिसकी जरूरत व्यक्ति को हर समय हर कार्य के लिए होता है। निवास प्रमाण पत्र के बहुत से फायदे भी है। अगर आपके पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो आप स्कूल या कॉलेज में एडमिशन नहीं करा सकते। इसके अलावा कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ भी आप प्राप्त नहीं कर सकते।यह प्रमाण पत्र व्यक्ति की नागरिकता और उसके मूल निवास स्थान को प्रमाणित करता है। तो इस प्रकार हर व्यक्ति के पास उसके मूल निवास स्थान को प्रमाणित करने के लिए उसके पास निवास प्रमाण पत्र का होना बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इसलिए अगर अभी तक आप ने निवास प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लीजिए।


0 comments:
Post a Comment