क्या आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेक करना है या आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर है जान न है. अगर, आप यह पता लगाना चाहते है तो यह पोस्ट पूरा पढ़े. इस पोस्ट के द्वारा आप आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं . ये भी जाने की आपका आधार नंबर से कोई फ़ोन नंबर लिंक्ड है या नहीं और आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर चढ़ा हुआ है की नहीं.
मोबाइल नंबर अनिवार्य है अगर आप कोई भी ऑनलाइन आधार सर्विसेज का लाभ उठाना चाहते है. ऑनलाइन आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए OTP भेजा जाता है फ़ोन नंबर पे जो आधार कार्ड से जुड़ा हुवा होता है.
अगर, आप नहीं जानते की कौन सा नंबर लिंक्ड तो कैसे पता चलेगा OTP किस नंबर पे जायेगा. बिना OTP के आप ऑनलाइन आधार सर्विसेज का उपयोग नहीं कर सकते हैं जैसे की आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए OTP Verification जरुरी है. आधार कार्ड मोबाइल नंबर चेक करने के कई तरीके हैं जैसे ऑनलाइन UIDAI के साइट से और मोबाइल ऐप के द्वारा.
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कौन सा चेक करने के लिए क्या चाहिए:
- आधार कार्ड नंबर.
- कंप्यूटर/लैपटॉप या स्मार्टफोन.
- नेट पैक.
- शुरुआती स्तर का इंटरनेट चलने की जानकारी.
AADHAR CARD ME KOUN SA MOBILE NUMBER HAI KAISE CHECK KARE
- UIDAI के ऑफिसियल साइट पर जायँ.
- “Aadhaar Services” सेक्शन के अंदर “Verify an Aadhaar Number” ऑप्शन पर क्लीक करे.
- अपना 12 अंक का आधार नंबर भरे.
- “Captcha Verification” के निचे कैप्चा कोड भरे.
जैसे की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है की क्या-क्या जानकारी दिया जाता है आधार नंबर वेरीफाई करने पर. प्रकाशित जानकारी की बात की जाए तो कार्ड धारक का UID Number, Age, Gender, State और Mobile Number शेयर किया जाता है. लेकिन, मोबाइल नंबर पूरा नहीं दिखाया जाता है सिक्योरिटी कारणों के लिए. आपको सिर्फ अंतिम के तीन डिजिट ही दिखाय जायेंगे और पहला 7 अंक क्रॉस मार्क होगा.
फिर-भी, लास्ट 3-digit नंबर हीं काफी है यह पता लगाने के लिए आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक्ड है. यह बात ध्यान रखे की अगर मोबाइल नंबर के जगह पर पूरा Blank दिख रहा है, तो, समझ जाइये की कोई भी मोबाइल नंबर नहीं चढ़ा हुवा है आधार कार्ड में. इस केस में आपको अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा. इस प्रकार आप आसानी से पता लगा सकते हैं की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं.


0 comments:
Post a Comment