एक भारतीय नागरिक को सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार (Aadhaar) की आवश्यकता है। आधार (Aadhaar) किसी के पते और पहचान पत्र का प्रमाण है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति आधार केंद्र (Aadhaar Center) या बैंक/ पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार के लिए एनरोल कराकर एनरोलमेंट आईडी, वर्चुअल आईडी या यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा दिए गए आधार नंबर (Aadhar Number) का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) और प्रिंट कर सकता है। नंबर जारी होने के बाद, व्यक्ति कई तरीकों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) कर सकता है।
आधार नंबर द्वारा Aadhar Card डाउनलोड करें
अगर आप आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) और प्रिंट करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा।
स्टेप 1: यूआईडीएआई की अधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं
स्टेप 2: ‘Download Aadhar’ के विकल्प को चुनें या https://eaadhaar.uidai.gov.in/ इस लिंक पर जाएं
स्टेप 3: ‘I have’ सेक्शन से ‘Aadhaar’ विकल्प को चुनें
स्टेप 4: 12 डिजिट का आधार नम्बर डालें। अगर आप आधार नंबर को दिखाना नहीं चाहते हैं तो ‘Masked Aadhaar’ को चुनें
स्टेप 6: OTP डालें
स्टेप 7: ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ‘Verify And Download’ पर क्लिक करें
स्टेप 8: ई-आधार आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगा
स्टेप 9: आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) पासवर्ड डालकर इसमें जा सकते हैं
स्टेप 10: PDF डाउनलोड करने के लिए 8 डिजिट का पासवर्ड डालें जो है, CAPITALS में आपके नाम के शुरूआती 4 अक्षर और जन्मवर्ष




0 comments:
Post a Comment