जानिए क्या है प्लास्टिक आधार ! Aadhaar PVC Card: [BY MKHELPPOINT]

 

Aadhaar PVC Card: जानिए क्या है आधार पीवीसी कार्ड, घर बैठें ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर, ये हैं फायदे



Aadhaar PVC Card : नए पीवीसी आधार कार्ड पहले के आधार कार्ड के मुकाबले सुरक्षा के साथ-साथ ड्यूरेबिलिटी में भी काफी बेहतर है

कुछ माह पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI ) ने आधार कार्ड का एक नया डिजाइन पेश किया था, जिसे आधार पीवीसी कार्ड नाम दिया था। UIDAI ने आधार कार्ड का जो नया डिजाइन निकाला है, वह नए फीचर्स से भरपूर होगा। यूआईडीएआई के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में ये परिवर्तन किए गए हैं। अगर आप भी नया आधार पीवीसी कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in या resident.uidai.gov.in में जाकर अप्लाई कर सकते है।

इसलिए आधार पीवीसी कार्ड लेना फायदेमंद

- नए पीवीसी आधार कार्ड पहले के आधार कार्ड के मुकाबले सुरक्षा के साथ-साथ ड्यूरेबिलिटी में भी काफी बेहतर है

- नए कार्ड की प्रिंटिंग क्वालिटी बहुत अच्छा है

- पीवीसी आधार कार्ड में कई सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़ दिए हैं, जिसमें गिलोच पैटर्न, होलोग्राम, घोस्ट इमेज के साथ माइक्रोटेक्स्ट लगाए गए हैं।

- यह नया आधार कार्ड आकार में थोड़ा छोटा होता है, इसलिए इसे आसानी से पर्स में रखा जा सकता है।

- क्यूआर कोड के जरिए तुरंत ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो जाता है।

- इसमें उभरा हुआ आधार लोगो भी है, जो कार्ड को आकर्षक बनाता है।


मात्र 50 रुपए देना होगा शुल्क

मात्र 50 रुपये का भुगतान कर पीवीसी कार्ड पर प्रिंट आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता नहीं पड़ती। आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए पीवीसी कार्ड का ऑर्डर कर सकते हैं।


ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर

स्टेप 1. आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. अब 'My Aadhaar Section' में 'Order Aadhaar PVC Card' पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब आप 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आइडी या 28 अंक की EID दर्ज करें।

स्टेप 4. इसके बाद तस्वीर में दिख रहे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को दर्ज करें।

स्टेप 5. अब आप 'Send OTP' पर क्लिक करें।

स्टेप 6. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा।

स्टेप 7. अब ओटीपी दर्ज करें और सबमिट कर दें।

स्टेप 8. नॉन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लिए आपको "My Mobile number is not registered" विकल्प पर जाना होगा। अब अपना नॉन-रजिस्टर्ड या वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 9. अब आपको PVC Card की प्रीव्यू कॉपी दिखाई देगी।

स्टेप 10. अब आप पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें और 50 रुपये का भुगतान करें।

स्टेप 11. इसके साथ ही आपके Aadhaar PVC Card का ऑर्डर हो जाएगा।

Share on Google Plus

About MK TECHNICAL POINT

0 comments:

Post a Comment